Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत में आने वाली 2021 की नई गाड़िया - New Cars Launching In India In 2021

कोरोना के चलते अनेक गाड़ियों के लॉंच पर रोक लगायी गई थी | ह्युंडई, टाटा मोटर्स, टेस्ला इन जैसी कई कंपनियों की गाड़िया भारत में लॉन्च होने को तैयार है | इनमे से कई गाड़ियों के लिए डीलर्स ने प्रे बुकिंग्स लेना शरू कर दिया था | परन्तु कोरोना के बढ़ते प्रभाव और केसेस काम न होने के कारण इन्हे लॉन्च करने में देरी कर दी गयी | आज हम इन्ही गाड़ियों के बारे में जानेंगे जो आने वाले कुछ महीनो में भारत में मिलना शुरू हो सकती है | 

1) Tesla Model 3

आज की दुनिया में ऐसा एक भी इंटरनेट उपयोगकर्ता नहीं होगा जो इलोन मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला के बारे में न जानता हो | Tesla ने हाल ही में बंगलुरु में अपनी कंपनी रजिस्टर कर भारत में इलेक्ट्रिक गाड़िया बनाने का निश्चय किया है | भारत में आने वाली सबसे पहली टेस्ला होने जा रही है Tesla Model S |

टेस्ला ने मुंबई के लोअर परेल में अपना कार्यालय स्थापित किया है और इन गाड़ियों का निर्माण कर्नाटक में किया जायेगा | Tesla Model 3 यह गाडी Completely Built Unit (CBU) के रूप में आएगी |

इस गाडी की कीमत 55 लाख रुपयों के करीब होने की संभावना जताई जा रही है | टेस्ला मॉडल 3 की रेंज 500 किलोमीटर की है और यह 162 kmph की है | 0 - 100 की दुरी यह गाड़ी सिर्फ 3.6 सेकंड में पूरी कर सकती है |

2) Skoda Octavia 2021

स्कोडा की नई स्कोडा ओक्टाविआ जून महीने में लॉंच होगी | यह एक नई इंटीरियर के साथ आएगी और इसमें 190hp 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ आएगा | 

3) Tata Altroz EV 

टाटा की Tata Nexon EV को हम सब ने बहुत पसंद किया था | दमदार पावर के साथ तगड़ी बनावट से इस गाडी ने सबका दिल जीत लिया था | टाटा की आने वाली नयी Tata Altroz EV से भी सबकी यही उम्मीद है | इस गाड़ी को सर्वप्रथम टाटा ने Geneva Motor Show में लोगो के सामने लाया था | यह गाड़ी भी अपनी पेट्रोल और डीजल मॉडल की तरह Agile Light Flexible Advanced (ALFA) Architecture पर आधारित है |

4) Skoda Kushaq

Skoda Kushaq एक कॉम्पैक्ट SUV है | यह कार Skoda Fabia के साथ ही लॉन्च होने वाली थी लेकिन इस महामारी के चलते स्कोडा फैबिआ को लाल झंडी दिखाई गयी |


अगर इसी तरह महामारी के चलते Lockdown लगा रहा तो यह गाड़ी की डिलीवरी में भी विलंब होने की संभावना है | इसी की जानकारी देते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया के डिरेक्टर, सेल्स और मार्केटिंग झाक होलिस ने कहा है की Skoda Fabia अभी तक इंडिया में लाने की कोई परियोजना नहीं बनाई गयी है पर Skoda Kushaq का वितरण इस साल जुलाई से शुरू हो जायेगा |

5) Mercedes Benz-EQS

पिछले ही महीने Mercedes ने अपनी नयी Mercedes Benz-EQS को वैश्विक स्तर पर लॉंच किया | मेरसेडिस की भारतीय वेबसाइट पर भी यह गाड़ी दर्ज कर दी गयी है जो की यह निश्चित करता है यह गाड़ी जल्द ही भारतीय बाजार में भी लायी जाएगी | यह दो मॉडल में उपलब्ध होगी - EQS 450+ and EQS 580 4MATIC | यह गाड़ी 0 से 100 की गति सिर्फ 4.6 सेकंड में पूरी कर सकती है | 

6) Mahindra eKUV 100

महिंद्रा जल्द ही अपनी नयी इलेक्ट्रिक गाड़ी Mahindra eKUV 100 आने वाले कुछ महीनो में लॉंच कर सकता है | इस गाड़ी की कीमत पहले ही सुनिचित कर दी गयी है जो की है ₹ 8.25 लाख (Ex-Showroom, भारत) | यह गाड़ी मुख्या रूप से व्यापारिक उद्यमों के लिए बनाई गयी है लेकिन निजी खरीदार भी इस गाड़ी को खरीद पाएंगे |

इस गाड़ी में 40 kW की इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया जायेगा जो 53 bhp और 120 Nm का टॉर्क निकलने के काबिल होगी | यह गई में 15.9 kWh की लिथियम आयन बैटरी होगी जो एक फूल चार्ज में 120 किमी की दुरी तय कर पायेगी | 

7) Hyundai Alcazar

कोरोना के चलते कई नई गाड़ियों की लॉंच रद्द किये जा रहे है | अब ह्युंडई अलकाज़ार की लॉंच भी जून 2021 तक रद्द कर दी गयी है | इससे पहले यह गाड़ी की लॉंच 29 अप्रैल पर रखी गयी थी | जून की लॉंच भी अगर कोरोना केसेस काम नहीं हुए तो यह लॉंच जुलाई तक बधाई जाएगी |

ह्युंडई के डीलर्स ने भी कोरोना के चलते नई गाड़ियों की खपत में और पूछताछ में कमी महसूस की है | 

ह्युंडई अलकाज़ार को ह्युंडई क्रेटा का ही 7 सीटर मॉडेल माना जा सकता है | यह व्हील बेस के मामले में 150 मिमी बड़ी है | यह पेट्रोल और डीजल दोनों में प्रस्तुत है | इसका २ लीटर का पेट्रोल इंजन 157 bhp और 191 निमि का टॉर्क निकलता है | जबकि इसका डीज़ल इंजन 1.5 लीटर का है जो की 113 bhp के साथ 250 निमि का टॉर्क | दोनों ही इंजन 6 स्पीड आटोमेटिक और 6 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ आएंगे |

8) Audi e-Tron

यह गाड़ी भारत पिछले साल ही बिकना शुरू होने वाली थी परंतु कोरोना महामारी के चलते इसके लॉंच को रद्द कर दिया गया | यह औड़ी की भारत में आने वाली पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी | Audi e-Tron और e-Tron Sportback में बस थोड़ी बहुत चीजों का अंतर होने के बावजूद इनका आधार एक ही है | यह गाड़िया 95 kWh के बैटरी के साथ आती है जो की एक में 452 किलोमीटर की रेंज देती है | यह फूल चार्ज होने में साढ़े आठ घंटे का वक़्त लेती है |

ऐसी ही खबरों के लिए हमे YouTubeInstagram और Facebook पर जरूर फॉलो करे |

Post a Comment

0 Comments