Ticker

6/recent/ticker-posts

2021 में भारत में आने वाली इलेक्ट्रिक कार - Upcoming Electric Vehicles In India In 2021

इलेक्ट्रिक गाड़िया ही हमारा भविष्य है यह हम सबको पता ही है | हालांकि फिलहाल भारत में मिलने वाली EV गाड़िया जैसे की MG ZS EV, Tata Nexon जैसी गाड़ियों को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसे देखकर ई वी गाड़ियों के लिए सभी काफी उत्सुक है |

2021 में भी कई इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादको का अपनी गाड़िया भारत में लॉन्च करने का इरादा है | आज हम ने ऐसी ही गाड़ियों की सूचि बनाई है |

1) Tesla Model 3

आज की दुनिया में ऐसा एक भी इंटरनेट उपयोगकर्ता नहीं होगा जो इलोन मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला के बारे में न जानता हो | Tesla ने हाल ही में बंगलुरु में अपनी कंपनी रजिस्टर कर भारत में इलेक्ट्रिक गाड़िया बनाने का निश्चय किया है | भारत में आने वाली सबसे पहली टेस्ला होने जा रही है Tesla Model S |

टेस्ला ने मुंबई के लोअर परेल में अपना कार्यालय स्थापित किया है और इन गाड़ियों का निर्माण कर्नाटक में किया जायेगा | Tesla Model 3 यह गाडी Completely Built Unit (CBU) के रूप में आएगी |

इस गाडी की कीमत 55 लाख रुपयों के करीब होने की संभावना जताई जा रही है | टेस्ला मॉडल 3 की रेंज 500 किलोमीटर की है और यह 162 kmph की है | 0 - 100 की दुरी यह गाड़ी सिर्फ 3.6 सेकंड में पूरी कर सकती है |

2) Tata Altroz EV 

टाटा की Tata Nexon EV को हम सब ने बहुत पसंद किया था | दमदार पावर के साथ तगड़ी बनावट से इस गाडी ने सबका दिल जीत लिया था | टाटा की आने वाली नयी Tata Altroz EV से भी सबकी यही उम्मीद है | इस गाड़ी को सर्वप्रथम टाटा ने Geneva Motor Show में लोगो के सामने लाया था | यह गाड़ी भी अपनी पेट्रोल और डीजल मॉडल की तरह Agile Light Flexible Advanced (ALFA) Architecture पर आधारित है |

3) Mercedes Benz-EQS

पिछले ही महीने Mercedes ने अपनी नयी Mercedes Benz-EQS को वैश्विक स्तर पर लॉंच किया | मेरसेडिस की भारतीय वेबसाइट पर भी यह गाड़ी दर्ज कर दी गयी है जो की यह निश्चित करता है यह गाड़ी जल्द ही भारतीय बाजार में भी लायी जाएगी | यह दो मॉडल में उपलब्ध होगी - EQS 450+ and EQS 580 4MATIC | यह गाड़ी 0 से 100 की गति सिर्फ 4.6 सेकंड में पूरी कर सकती है | 

4) Mahindra eKUV 100

महिंद्रा जल्द ही अपनी नयी इलेक्ट्रिक गाड़ी Mahindra eKUV 100 आने वाले कुछ महीनो में लॉंच कर सकता है | इस गाड़ी की कीमत पहले ही सुनिचित कर दी गयी है जो की है ₹ 8.25 लाख (Ex-Showroom, भारत) | यह गाड़ी मुख्या रूप से व्यापारिक उद्यमों के लिए बनाई गयी है लेकिन निजी खरीदार भी इस गाड़ी को खरीद पाएंगे |

इस गाड़ी में 40 kW की इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया जायेगा जो 53 bhp और 120 Nm का टॉर्क निकलने के काबिल होगी | यह गई में 15.9 kWh की लिथियम आयन बैटरी होगी जो एक फूल चार्ज में 120 किमी की दुरी तय कर पायेगी | 

5) Audi e-Tron

यह गाड़ी भारत पिछले साल ही बिकना शुरू होने वाली थी परंतु कोरोना महामारी के चलते इसके लॉंच को रद्द कर दिया गया | यह औड़ी की भारत में आने वाली पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी | Audi e-Tron और e-Tron Sportback में बस थोड़ी बहुत चीजों का अंतर होने के बावजूद इनका आधार एक ही है | यह गाड़िया 95 kWh के बैटरी के साथ आती है जो की एक में 452 किलोमीटर की रेंज देती है | यह फूल चार्ज होने में साढ़े आठ घंटे का वक़्त लेती है |


ऐसी ही खबरों के लिए हमे YouTube, Instagram और Facebook पर जरूर फॉलो करे | 

Post a Comment

0 Comments